ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेजस्वी यादव सोमवार और मंगलवार को मेगा रोड शो करेंगे। जानें पूरा रूट, समय और महागठबंधन की चुनावी रणनीति।

Bankipur By-Election:
Bankipur By-Election:
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bankipur By-Election : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दो दिनों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महागठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यूरोप दौरे से लौटते ही चुनावी मैदान में उतर गए हैं और सोमवार व मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में रोड शो कर मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह महागठबंधन की प्रत्याशी रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।


राजद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, तेजस्वी यादव लगातार दो दिनों तक बांकीपुर विधानसभा के प्रमुख इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस रोड शो के जरिए अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जाएगी।


राजद प्रदेश महासचिव अरुण कुमार और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने रोड शो का विस्तृत रूट चार्ट जारी करते हुए बताया कि अभियान की रणनीति महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में तैयार की गई है। इसमें उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है जहां मतदाताओं की संख्या अधिक है और चुनावी मुकाबला निर्णायक माना जा रहा है।


पहले दिन मीठापुर से सब्जीबाग तक रहेगा रोड शो

सोमवार को तेजस्वी यादव का रोड शो दोपहर करीब एक बजे मीठापुर स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू होगा। इसके बाद उनका काफिला चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरियाटोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, उमा सिनेमा, आयुर्वेदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और बिरला मंदिर होते हुए शाम करीब छह बजे सब्जीबाग चौराहे पर समाप्त होगा।


इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रोड शो में शामिल होने की अपील की है।


मंगलवार को बोरिंग रोड और किदवईपुरी में जनसंपर्क

प्रचार के अंतिम दिन यानी मंगलवार को तेजस्वी यादव सुबह 10:30 बजे पुराना हड़ताली मोड़ से दूसरे चरण का रोड शो शुरू करेंगे। इसके बाद पहलवान मार्केट, बोरिंग रोड, बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर पुल, दुजरा मस्जिद, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर मेन रोड, चीना कोठी, उत्तरी मंदिर, इनकम टैक्स गोलंबर और किदवईपुरी होते हुए दोपहर करीब तीन बजे चकरम देवी मंदिर के पास कार्यक्रम का समापन होगा।


अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंक रहा महागठबंधन

महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसी वजह से संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा गया है। रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव लोगों से सीधे संवाद करेंगे, स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। ऐसे में प्रमुख दलों ने प्रचार अभियान को पूरी तरह आक्रामक बना दिया है। अब सभी की नजर प्रचार के अंतिम दो दिनों और उसके बाद होने वाले मतदान पर टिकी हुई है, क्योंकि यही तय करेगा कि बांकीपुर की जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।