ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

सहरसा में एक युवक ने अपनी पत्नी, ससुर और साले पर प्रताड़ना, मारपीट और पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
थाने में केस दर्ज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: आमतौर पर घरेलू विवाद के मामलों में पत्नी द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप सामने आते हैं, लेकिन सहरसा से एक अलग मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी, ससुर और साले पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक फिलहाल अपनी बुजुर्ग मां के साथ सुरक्षा के डर से पैतृक गांव में रह रहा है।


मामला सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड का है। पीड़ित युवक की मां जया देवी ने सदर थाना में अपनी बहू, समधी और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जया देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे जयंत चौहान की शादी अंतरा चौहान से कराई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों की नजर उनके पैतृक जमीन-जायदाद पर थी।


शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जयंत चौहान की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर जमीन से जुड़े दस्तावेज हासिल किए और कथित रूप से कुछ जमीन बेच दी। साथ ही अन्य जमीन की भी फर्जी तरीके से बिक्री की तैयारी की जा रही थी।


जया देवी का आरोप है कि जब उनके बेटे को इसकी जानकारी मिली और उसने विरोध किया तो उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर अन्य दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।


परिजनों का कहना है कि जयंत चौहान किसी तरह वहां से निकलकर अपने पैतृक गांव पहुंच गया। उनका आरोप है कि अब भी ससुराल पक्ष की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता