ब्रेकिंग
बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने विकास की गति बनाए रखने के लिए कमल निशान पर वोट देने का आग्रह किया।

बिहार न्यूज
बांकीपुर की जनता से नीतीश कुमार ने की अपील
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के रोड शो के बाद अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की है।


भाजपा ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो संदेश

राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा,

"बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं, आप सभी को मेरा प्रणाम। आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है और 30 जुलाई को मतदान होना है।"


नीरज सिन्हा को आशीर्वाद देने की अपील

नीतीश कुमार ने कहा कि जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से पिछले दो दशकों में सुशासन और न्याय के साथ विकास के कार्यों को ईमानदारी से धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और कमल चुनाव चिन्ह के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।


चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं एनडीए के कई नेताओं ने पटना में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया था। अब नीतीश कुमार के वीडियो संदेश के बाद बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार और तेज हो गया है।


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के कई नेताओं ने पटना में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान की अपील की। वही अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए बांकीपुर की जनता से वोट देने की अपील की है। बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए नीतीश कुमार ने डिजिटल चुनाव प्रचार किया। उन्होंने बांकीपुर की जनता से नीरज सिन्हा को आशीर्वाद देने की अपील की। कहा कि कमल छाप पर बटन दबाकर नीरज को विजयी बनाये। 


राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो संदेश देते हुए कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं आप सभी को मेरा प्रणाम। आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है और 30 जुलाई को मतदान होना है।


आप सभी के विश्वास सहयोग और आशीर्वाद से हमने दो दशकों में सुशासन और न्याय के साथ विकास को पूरी इमानदारी से धरातल पर उतारने का काम किया है। विकास की इस गति को बनाये रखने और विकसित बिहार के निश्चय को पूरा करने के लिए आपका एक एक वोट जरूरी है आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि आप एनडीए के प्रत्याशी नीरज सिन्हा को आशीर्वाद दें और कमल छाप के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाये।