ब्रेकिंग
पटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंड

बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा और प्रशांत किशोर 13 जुलाई को करेंगे नामांकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अभिषेक कुमार उर्फ बंटी के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि नीरज 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे। वही उसी दिन प्रशांत किशोर भी...

बिहार न्यूज
13 जुलाई को नामांकन करेंगे नीरज और पीके
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन जारी है। नामांकन के 72 घंटे के भीतर बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने नामांकन वापस ले लिया। शुक्रवार को पारिवारिक कारण से अभिषेक बंटी के नाम वापसी के बाद बीजेपी ने तुरंत नये उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। 


अभिषेक बंटी के नाम वापसी के बाद पहली बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि बीजेपी के नये प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा आगामी 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने में असमर्थता व्यक्त की थी। 


इसलिए उन्होंने नामांकन वापस लिया। अभिषेक ने कहा है कि मै पार्टी का कार्यकर्ता रहूंगा, चुनाव में भी मेरी पूरी सहभागिता रहेगी। संजय सरावगी ने बताया कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने नीरज कुमार सिन्हा को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 13 जुलाई को ही जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस दिन बीजेपी के साथ-साथ जनसुराज के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।