ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

महिला का कटा सिर मिलने से सनसनी, पति समेत 3 गिरफ्तार; धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बांका में एक विवाहिता की हत्या के बाद उसका कटा हुआ सिर बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

महिला का कटा सिर मिलने से सनसनी, पति समेत 3 गिरफ्तार; धड़ की तलाश में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बेलहर इलाके में एक महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसके शव को छिपाने की कोशिश की गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.


मामला जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के रांगा गांव से जुड़ा है. रविवार दोपहर डुमरहार गांव के पास एक गड्ढे से महिला का सिर बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि एक कुत्ते ने गड्ढा खोदकर सिर को बाहर निकाल दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी. सिर मिलने की खबर फैलते ही इलाके में डर का माहौल बन गया.


सूचना मिलने के बाद जिलेबिया मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की. काफी तलाश के बाद भी महिला का बाकी शरीर यानी धड़ नहीं मिल सका है. पुलिस अब धड़ की तलाश में जुटी हुई है.


मृतका की पहचान रांगा गांव निवासी विवेक कुमार की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है. प्रियंका की उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.


प्रियंका के पिता सुकदेव पंडित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अचानक ससुराल से गायब हो गई थी. इसके बाद उन्होंने जिलेबिया मोड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि बेटी के गायब होने के पीछे ससुराल वालों की भूमिका हो सकती है.


परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मृतका के पति विवेक कुमार, सास मधुमाला देवी और ननद सिंकू देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. वहीं ससुराल पक्ष के कुछ अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं.


घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.


बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि महिला की हत्या गला काटकर किए जाने की आशंका है. अभी तक शव का पूरा हिस्सा बरामद नहीं हुआ है. धड़ की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.