ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

धान खरीद में फर्जीवाड़ा: घोटाले का आरोपी पैक्स अध्यक्ष निलंबित, 50 लाख से अधिक की गड़बड़ी का मामला

Bihar News: बांका जिले में धान खरीद में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में चुटिया बेलारी पैक्स अध्यक्ष मो. शहबाज उर्फ हफीज को निलंबित कर दिया गया है। जांच में करीब 50 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है और आगे प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान धान खरीद में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में शंभुगंज प्रखंड के चुटिया बेलारी पैक्स अध्यक्ष मो. शहबाज उर्फ हफीज को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. जैनुल आबदीन अंसारी के निर्देश पर की गई। साथ ही पैक्स के प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बिपिन कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया है।


जानकारी के अनुसार, चुटिया बेलारी पैक्स द्वारा कुल 579.400 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी, जिसके एवज में 397.932 मीट्रिक टन सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन पैक्स ने केवल 232 मीट्रिक टन सीएमआर ही जमा किया, जबकि 165.932 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति नहीं की गई।


शिकायत मिलने के बाद 30 मई 2026 को पैक्स गोदाम की जांच कराई गई, जिसमें 216 मीट्रिक टन धान कम पाया गया। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने दावा किया कि 850 क्विंटल धान बेलहर के लक्ष्मी मिलर को भेजा गया है, लेकिन इसके समर्थन में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।


जांच रिपोर्ट में करीब 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के खाद्यान्न के हिसाब-किताब में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद जिला सहकारिता विभाग ने कार्रवाई करते हुए पैक्स अध्यक्ष मो. शहबाज उर्फ हफीज को निलंबित कर दिया। निलंबित अध्यक्ष ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है और कहा है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।


प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि फिलहाल केवल पैक्स अध्यक्ष को निलंबित किया गया है, जबकि प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।


बीसीओ बिपिन कुमार ने कहा कि फिलहाल केवल पैक्स अध्यक्ष को निलंबित किया गया है, जबकि प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य अपने पद पर कार्यरत हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता