ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

जिउतिया के मौके पर बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल

BANKA : गुरूवार को होने वाले जिउतिया पर्व को लेकर धूमधाम से तैयारी की जा रही है. इसी बीच एक बड़ी घटना बांका जिले में हो गई है. एक ही परिवार के दो बच्चों समेत अगल-अलग जगहों पर

जिउतिया के मौके पर बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल
First Bihar
3 मिनट

BANKA :  गुरूवार को होने वाले जिउतिया पर्व को लेकर धूमधाम से तैयारी की जा रही है. इसी बीच एक बड़ी घटना बांका जिले में हो गई है. एक ही परिवार के दो बच्चों समेत अगल-अलग जगहों पर डूबने से पांच की मौत हो जाने से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


पहली घटना बौंसी थाना इलाके के हरना गांव  की है. जहां  सरोवर में नहाने के दौरान गांव के चार बच्चे डूब गए.  इसमें दो को बचा लिया गया वहीं एक ही परिवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हरना गांव में जिउतिया के मौके पर गांव की महिलाएं गांव के पास स्थित हरना बांध स्थित सरोवर में नहाने गईं थीं. उनके साथ बच्चे भी चले गए.  नहाने के दौरान रुदल दास का बेटा और बेटी डूबने लगे जिसे बचाने के लिए अन्य बच्चे कूद पड़े और इसी क्रम में चारों बच्चे डूब गए. 


दूसरी घटना अमरपुर में हुई जहां दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई. पहली घटना छोटी सिउड़ी गांव की है. गांव के श्याम दास का आठ साल का बेटा दिलखुश कुमार बच्चे साथियों के साथ गांव से बाहर बलुआ तालाब में स्नान करने गया था. इस दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना डुमरिया गांव में हुई. इस गांव के ओवैश तांती का 15 साल का बेटा बुधन कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के रमजनियां पोखर में नहाने गया था, जहां तालाब में डूबने से उसकी भी जान चली गई.


तीसरी घटना शंभूगंज में हुई. जहां एक युवक की डूबने से जान चली गई. मृतक की पहचान बरोथा गांव के रहने वाले सुदीन यादव के बेटे के रूप में की गई है. उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान उसकी जान गई.