ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

BIHAR NEWS : एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास, अब तक 2 की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

BANKA : बिहार के बांका से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां जिले के अमरपुर प्रखंड के बलुआ गांव में एक परिवार के 5 सदस्यों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण जहर खाकर आत्महत्या

BIHAR NEWS : एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास, अब तक 2 की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आया है। जहां जिले के अमरपुर प्रखंड के बलुआ गांव में एक परिवार के 5 सदस्यों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया जहां परिवार के मुखिया कन्हाय महतो (40) और उसकी पत्नी की मौत हो गई। अन्य 4 सदस्यों की स्थिति बहुत अधिक गंभीर है।


जानकारी के मुताबिक अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर पंचायत के बलुआ गॉव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। स्थिति बिगड़ने पर सभी को इलाज के लिए ढाई बजे रात में रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


वहीं, इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह परिवार के मुखिया कन्हाय महतो (40) की और उसकी पत्नी  गीता देवी (35) की मौत हो गई है। जबकि अन्य चार की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में भर्ती लोगों में  पुत्री सरिता कुमारी( 16), पुत्र धीरज कुमार( 12),पुत्र राकेश कुमार (8) शामिल हैं। इस घटना के बाद से मातमी माहौल देखने को मिल रहा है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। दो तीन प्राइवेट बैंक से ग्रुप लोन लिया था। इस कारण बराबर पैसे की वसूली के लिए बैंक कर्मियों का आना जाना होता था। जानकारी है कि इसी कारण परिवार के सभी सदस्यों ने यह कदम उठाया है। मृतक कन्हाय महतो ओटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल घर मे कोई नहीं है।