ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

BIHAR NEWS : दोस्तों के साथ मेला देखने निकला छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, इलाके में सनसनी

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है।

BIHAR NEWS :  दोस्तों के साथ मेला देखने निकला छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, इलाके में सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां घर से निकले युवक का शव कुएं में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, बांका जिले में कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत भलबेहड़ी गांव स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं से कटोरिया पुलिस ने एक शव को बरामद किया। मृतक थाना क्षेत्र के भदरिया गांव के स्व बासुदेव यादव का 45 वर्षीय पुत्र राजेश यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार राजेश यादव  को शाम 5 बजे अपने घर से साईकिल से थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण की ओर निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की।


इस दौरान शुक्रवार को मृतक का साईकिल भलबेहड़ी गांव के मल्लू यादव के घर में मिला। परिजनों द्वारा राजेश के बारे में पूछताछ करने पर मल्लू यादव, उसकी पत्नी व बेटा एवं भलबेहड़ी गांव के ही संतोष यादव गाली गलौज करने लगे। साथ ही राजेश को मारकर कुएं में फेंक देने की बात कही। परिजनों ने आसपास के कुएं में खोजबीन की। इस दौरान भलबेहड़ी गांव में एक अर्धनिर्मित कुएं में राजेश का कपड़ा पाया गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई।


उधर, सूचना मिलते ही जेके सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में मदद से मोटर से कुएं के पानी को बाहर निकाला गया। जिसके बाद कुंए से राजेश यादव के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कटोरिया पुलिस मामले में थाना में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।