ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BJP नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, आशा कार्यकर्ता ने पुलिस में को कम्प्लेन

BANKA : BJP नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर आशा कार्यकर्ता से लाखों रुपये की ठगी कर ली. जिसके बाद श्यामपुर डाका गांव की आशा कार्यकर्ता ने भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर सेविका पद पर न

BJP नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, आशा कार्यकर्ता ने पुलिस में को कम्प्लेन
Anamika
2 मिनट

BANKA : BJP नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर आशा कार्यकर्ता से लाखों रुपये की ठगी कर ली. जिसके बाद श्यामपुर डाका गांव की आशा कार्यकर्ता ने भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर सेविका पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 4.46 लाख ठगी करने का मामला दर्ज कराया है. 

पीड़िता सुमन कुमारी ने भाजपा के जिला मंत्री सोनू सिंह समेत तीन लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है. उन्होंने शंभूगंज थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि काम के दौरान इन सभी से जान पहचान हुई थी. इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका के पद पर बहाली निकाली गई. तीनों ने नौकरी दिलाने के एवज में कई किस्त में 4.46 लाख रुपए ले लिए, लेकिन उसे नौकरी नहीम मिली. 

जब आंगनबाड़ी केन्द्र पर बहाली की प्रकिया पूरी हो गई तो सुमन ने इन सभी से अपने पैसे मांगे. जिसके बाद भाजपा के जिला मंत्री सोनू सिंह ने  दो किस्त में 30 हजार रुपए उसके ससुर के अकाउंट पर भेजा, लेकिन बाकि पैसे देने से इंकार कर दिया.  कुछ दिन बाद सोनू और तीनों लोग किसी काम से उसके गांव पहुंचे तो सुमन ने उनसे अपने बकाया पैसे की मांग किया तो वे लोग मारपीट करने लगे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता सुमन ने शंभूगंज थाना में गढ़ी मोहनपुर निवासी सोनू सिंह पिता अमरनाथ सिंह, गौरई गांव के जगतराम यादव पिता छत्रधारी यादव, श्यामपुर डाका गांव के मो. तबरेज पिता स्व. मो. हैदर अली पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं भाजपा जिला मंत्री सोनू कुमार सहित तीनों ने उपने उपर लगाये गए आरोप को निराधार बताया है.