ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

BANKA : खबर बांका से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना बौंसी के मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर की है। दोनों मृतक फूफा-भतीजा थे और मंदार में पूजा अर्चना

बिहार: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : खबर बांका से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना बौंसी के मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर की है। दोनों मृतक फूफा-भतीजा थे और मंदार में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। दो लोगों के सरोवर में डूबने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों फूफा और भतीजे को सरोवर के पानी से बाहर निकाला लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।


मृतकों की पहचान बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी 45 वर्षीय शिव कुमार पंडित और बाराहाट थाना क्षेत्र के पथरा भंगा निवासी 15 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों फूफा-भतीजा पूजा अर्चना के लिए मंदार पहुंचे थे। पूजा करने से पहले दोनों स्नान के लिए मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में गए थे। सरोवर में स्नान के दौरान अमित कुमार डूबने लगा। भतीजे को डूबता देख फूफा शिव कुमार पंडित उसे बचाने के लिए गया। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मंदार जिले का महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। बावजूद इसके यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए हैं। एक महीना पहले भी इस सरोवर में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई थी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता