ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: घरेलू कलह से परेशान पति-पत्नी ने दी जान, बहू ने ऐसी बात कही कि उठा लिया खौफनाक कदम

BANKA: बांका में बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की बेटी ने अपनी भाभ

बिहार: घरेलू कलह से परेशान पति-पत्नी ने दी जान, बहू ने ऐसी बात कही कि उठा लिया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की बेटी ने अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना धोरैया के भेलाय गांव की है।


मृतक पति-पत्नी की पहचान भेलाय गांव निवासी 65 वर्षीय किशन सिंह और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कुसमी देवी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि किशन सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है। तीनों बेटे रोजी-रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहते हैं। बांका में किशन सिंह उनकी पत्नी और बड़ी बहू रहते थे।


किशन सिंह की पत्नी पिछले एक साल से लकवा की बीमारी से ग्रसित थीं। बहू अक्सर अपने सास-ससुर के साथ दुर्व्यवहार करती थी। मंगलवार को किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच विवाद शुरू हो गया। घर में हंगामा मचाने के बाद बहू कहीं बाहर चली गई। बहू की बातों से आहत पति-पत्नी ने कीटनाशक पी लिया।


जहर का असर शुरू होने के बाद दोनों पति-पत्नी चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पति-पत्नी की हालत देख उनकी बेटी को घटना की जानकारी दी। जबतक बेटी पहुंची दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। मृतक दंपति की बेटी ने आरोप लगाया है कि भाभी से विवाद के बाद ही उसके माता-पिता ने जहर खाकर अपनी जान दी है।