ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में सरेराह आपस में भिड़े दारोगा और थानाध्यक्ष, गाली दी और फिर सीने पर मुक्के से मारा; जानिए क्या है पूरी खबर

BANKA : बिहार का पुलिस महकमा अब न सिर्फ अपराधियों पर एक्शन लेने के मामले में फेमस हो रहा है बल्कि अपनी आपसी कलह की वजह से भी सुर्ख़ियों में आ रहा है। यहां एक जूनियर अपने सीनियर को न

बिहार में सरेराह आपस में भिड़े दारोगा और थानाध्यक्ष, गाली दी और फिर सीने पर मुक्के से मारा; जानिए क्या है पूरी खबर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार का पुलिस महकमा अब न सिर्फ अपराधियों पर एक्शन लेने के मामले में फेमस हो रहा है बल्कि अपनी आपसी कलह की वजह से भी सुर्ख़ियों में आ रहा है। यहां एक जूनियर अपने सीनियर को न सिर्फ नजरअंदाज कर रहा है बल्कि गंदी -गंदी गालियां भी दे रहा है और फिर सीने पर मुक्के से मारा। इसके बाद अब यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 


दरअसल, बांका एसपी कार्यालय में रजौन थाना के दारोगा ऋषि राज ने आवेदन देते हुए बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। रजौन थाना के दरोगा ऋषि राज सिंह ने बताया कि वह गत 11 अगस्त रविवार को अपना ड्यूटी डायल 112 की वाहन पर बैठे थे। इस दौरान एक मारपीट की घटना का सूचना मिलने पर पुंसिया स्टेशन से दोनों पक्ष को समझा बुझाकर वापस लौट रहे थे। 


रजौन थानाध्यक्ष के मिले निर्देशानुसार कांवरियों और डाक बम की सुविधा के साथ यातायात संधारण के लिए बड़ी वाहनों को पुंसिया से जेठौरनाथ जाने वाले रोड में मोड़ने लगे। तभी वहां पहले से बाराहाट थाना के वाहन में बैठे थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने उन्हें गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम किसके आदेश से गाड़ी के रूट को डायवर्ट कर रहे हो। जिसके बाद मैंने उन्हें कहा कि वे सीनियर पदाधिकारी हैं,तमीज से पेश आएं तो बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने आग बबूला होकर गाली गलौज देते हुए कहा कि तुम कौन हो ,और मुक्का चला दिया। जोकि मेरे सीने में लगा।


वहीं, इस घटना से वह सहम गए और मामले की जानकारी अपने रजौन थानाध्यक्ष को फोन कर दिया।इस घटना से भरे बाजार में पुंसिया चौक पर उनके साथ बदसुलूकी होने से उन्हें गहरा सदमा लगा और आत्मसम्मान को भी ठेंस पहुंची।जिसके बाद बांका एसपी डॉ सत्यप्रकाश को उचित करवाई करने के लिए गुहार लगाई है।


इधर एसपी ने त्वरित कारवाई करते हुए मामले की जांच की जिम्मेदारी बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी को सौंपा है। एसपी ने कहा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आवेदन मिला है। आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गौरतलब हो कि बाराहाट थानाध्यक्ष पर मारपीट का पहले भी आरोप लग चुका है। कुछ दिन पूर्व चोरी के आरोप में एक युवक के साथ थाना अध्यक्ष ने मारपीट की थी।