ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में डबल मर्डर : कुएं में दो शव मिलने से मिलने से फैली सनसनी; गला दबाकर हत्या की आशंका

BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

बिहार में डबल मर्डर : कुएं में दो शव मिलने से मिलने से फैली सनसनी; गला दबाकर हत्या की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां डबल मर्डर की घटना सामने आई है। झाड़ियों के बीच एक कुएं से दो युवकों के शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लिकित्ता चौक के समीप की है।


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ लोग कुएं की ओर फूल तोड़ने गए। पता चला कि वहां जोरदार दुर्गंध फैली हुई है। उन लोगों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सभी लोग मिलकर जब कुएं की झाड़ियों को हटाया तो उसमें दो युवकों का शव दिखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को बाहर निकाला तथा उसके पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शवों की पहचान नहीं हो सकी।


उधर, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं तथा उनकी जीभ बाहर निकली हुई थी। इससे लगता है कि उनकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है। शवों को छिपाने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं काफी पुराना है अधिकांश लोगों को तो इस कुएं की जानकारी तक नहीं है। इसके बावजूद इस कुएं में शव का मिलना अपने आप में एक नयी कहानी तैयार करता है।