ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर, बीएड की छात्रा सहित पांच जख्मी

BANKA : इस वक्त एक बड़ी खबर बांका से आ रही है. जहां गुरुवार की सुबह ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिमसें एक बांका बाबुटोला निवासी बीएड कॉलेज की छात्रा नम्रता यादव सहित पांच लोग जख्मी हो गए है.

बिहार : कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर, बीएड की छात्रा सहित पांच जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : इस वक्त एक बड़ी खबर बांका से आ रही है. जहां गुरुवार की सुबह ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिमसें एक बांका बाबुटोला निवासी बीएड कॉलेज की छात्रा नम्रता यादव सहित पांच लोग जख्मी हो गए है. 


घटना बांका थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप गुरुवार को ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ढाकामोड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार से वाइट क्रेटा कार और बांका से आ रही ऑटो में सामने से टक्कर हो गया है. जिमसें एक जख्मी का आंख में चोट है. जबकि बीएड कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से जख्मी है. छात्रा का दायां पैर में गंभीर चोट है. जबकि तीन खतरे से बाहर है.


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोंगो ने पुलिस और अस्पताल को कॉल किया. जबकि करीब एक घंटे बाद पुलिस और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुँची. जहां इससे पूर्व स्थानीय लोगों की मदद से 3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था.


टक्कर इतनी जोर की थी कि कार का दोनों एयर बैग खुल गया. जिससे कार पर सवार लोगों की जान बची है. जब तक घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुँच पाते कार चालक फरार होने में सफल रहा. कार से पूजा का सामान आदि बरामद किया गया है. जो किसी पूजा और समारोह से आने की आशंका लगाई जा रही है. मौके पर थानाध्यक्ष शम्भु कुमार यादव ने अपने दल बल के साथ पहुँच कर वाहन को कब्जे में लेकर जांच स्टार्ट कर दी है.

टैग्स