ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे, तीन की मौत, घर में मचा कोहराम

BANKA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बांका जिले से सामने आ रही है जहां नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए. पांच में से दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया गया लेकिन तीन बच्चियों की

नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे, तीन की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BANKA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बांका जिले से सामने आ रही है जहां नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए. पांच में से दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया गया लेकिन तीन बच्चियों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृत बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. 


घटना बांका के धोरैया प्रखंड के खड़ौधा जोठा पंचायत के पोठिया गांव की है. बताया जाता है कि गहिरा नदी के सुंदरकुंड घाट में पांच बच्‍चे स्‍नान के दौरान डूब गए. सभी बच्‍चे कर्मा-धर्मा पूजा के लिए नदी में स्‍नान करने गए थे. स्‍नान के बाद घर आकर पूजा पाठ करने वाले थे. लेकिन इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया. पांचों बच्‍चे डूब गए. दो बच्‍चे को बचा ल‍िया गया है. तीन बच्‍च‍ियों का शव अभी तक नहीं मिला है. 


मृतकों में सातवीं की छात्रा कोमल कुमारी (12 वर्ष) प‍िता - आजाद साह, पांचवीं की छात्रा इनू कुमरी (11 वर्ष) प‍िता-हेमेंद्र प्रसाद सिंह और नवोदय की षष्‍ठ वर्ग की छात्रा अनुष्‍का कुमारी (12 वर्ष) प‍िता कुंदन स‍िंह शामिल हैं. इस दौरान शंभू मालाकार के दोनों संतान अमर कुमार (10 वर्ष) और अश‍िष्‍ट‍िका कुमारी (8 वर्ष) को डूबने के बाद बचा ल‍िया गया है. इस घटना में मृतका तीनों बच्‍च‍ियों के घरों में कोहराम मच गया है. गांव में भी लोग सदमे में हैं.  

टैग्स