ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : रोड एक्सीडेंट में भावी मुखिया की मौत, नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में जुटे थे

BANKA : बिहार के बांका जिले में एक मुखिया प्रत्याशी की मौत हो गई है. भीषण सड़क हादसे में भावी मुखिया की जान गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा

बिहार : रोड एक्सीडेंट में भावी मुखिया की मौत, नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में जुटे थे
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका जिले में एक मुखिया प्रत्याशी की मौत हो गई है. भीषण सड़क हादसे में भावी मुखिया की जान गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद मुखिया प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे. लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई. 


घटना बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र की है. यहां कटोरिया-सुईया मेन रोड पर शिवलोक के पास हुए सड़क हादसे में एक मुखिया प्रत्याशी की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुईया बाजार के रहने वाले सिकंदर अंसारी के बेटे शब्बीर अंसारी (40)  के रूप में की गई है, जिसने बोड़ा सूईया पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन भरा था.


मृतक के पिता सिकंदर अंसारी ने बताया कि शब्बीर अंसारी सूईया से कटोरिया गए थे. बुलेट से वापस आते समय शिवलोक के निकट गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही सूईया थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय, दारोगा रामाश्रय प्रसाद और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और वे लोग आनन-फानन में शब्बीर अंसारी को कटोरिया अस्पताल ले गए, जहां जहां डाॅक्टर विनोद कुमार और दीपक भगत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.