ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बांका मदरसा ब्लास्ट के आतंकी कनेक्शन के संकेत मिले, NIA ने मामले को अपने जिम्मे लिया, शुरू की छानबीन

BANKA: बांका में हुए मदरसा ब्लास्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मामले की जांच का काम NIA ने अपने जिम्मे ले लिया है. खबर ये आ रही है NIA की टीम दिल्ली से रवाना हो गयी है. NIA की

बांका मदरसा ब्लास्ट के आतंकी कनेक्शन के संकेत मिले, NIA ने मामले को अपने जिम्मे लिया, शुरू की छानबीन
First Bihar
2 मिनट

BANKA: बांका में हुए मदरसा ब्लास्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मामले की जांच का काम NIA ने अपने जिम्मे ले लिया है. खबर ये आ रही है NIA की टीम दिल्ली से रवाना हो गयी है. NIA की टीम के पहुंचते ही बिहार पुलिस इस मामले की जांच से हट जायेगी. सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक इस घटना के आतंकी कनेक्शन के संकेत मिलने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने हस्तक्षेप किया औऱ मामले की पड़ताल अपने जिम्मे ले लिया.


आतंकी कनेक्शन के मिले संकेत

पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस मामले की प्रारंभिक जांच में ही ये तथ्य सामने आया है कि मदरसा में जिस बम का विस्फोट हुआ वह आधुनिक बम था. ये वैसा IED था जिसका उपयोग आतंकी संगठन करते हैं. पुलिस को मदरसे में कुछ संदिग्धों की आवाजाही के भी संकेत मिले हैं.


उधऱ बांका मदरसा विस्फोट में देश भर में तूफान खडा होने के बाद NIA ने मामले के संबंध में बिहार पुलिस से जानाकारी ली. दिल्ली से NIA के सूत्रो से मिल रही जानकारी मिल रही है कि उसके मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में ही जो तथ्य सामने आये हैं वे बता रहे हैं कि इसका आतंकी कनेक्शन है. इसके बाद ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले की जांच खुद करने का फैसला लिया. NIA ने बिहार पुलिस से मामले का FIR मंगवा लिया है. बिहार पुलिस को ये जानकारी भी दे दी गयी है कि इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी.