ब्रेकिंग
बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

साली की शादी में जीजा ने कर दिया बड़ा कांड, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; क्यों उठाया खौफनाक कदम?

Bihar News: बांका के अमरपुर में साली की शादी में पहुंचे एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब साली की शादी में शामिल होने पहुंचे जीजा ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है।


गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सूरज को अपनी साली की शादी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह शादी समारोह में पहुंचा था।


इसी दौरान अचानक उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और आनन-फानन में उसे लेकर अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे।


जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया। फिलहाल मायागंज अस्पताल में उसका इलाज जारी है वहीं सूरज की पत्नी ने बताया कि सूरज पटना में रहता था और अचानक शादी समारोह में पहुंचा था। आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता