ब्रेकिंग
चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेटचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेट

बांका को बड़ी सौगात! सालों बाद जागी आगरा जोर चेकडैम की किस्मत, 4.57 करोड़ से बदलेगी तस्वीर; इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Bihar News: बांका जिले के बौंसी में स्थित आगरा जोर चेकडैम के पुनर्निर्माण का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। करीब 30 साल बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल गई है, जिससे न सिर्फ किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी...

बांका को बड़ी सौगात! सालों बाद जागी आगरा जोर चेकडैम की किस्मत, 4.57 करोड़ से बदलेगी तस्वीर; इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बांका के बौंसी क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब तीन दशक से जर्जर पड़े आगरा जोर चेकडैम के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। शहर के मेला मैदान के पास स्थित इस पुराने चेकडैम को अब नए सिरे से तैयार किया जाएगा।


पूर्व मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंतराज के प्रयास से लघु जल संसाधन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। करीब 4 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से चेकडैम के साथ-साथ छठ घाट का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संवेदक का चयन कर लिया गया है और जल्द ही जमीन पर काम शुरू होने की उम्मीद है।


लघु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। चेकडैम बनने के बाद आसपास के एक हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। इससे किसानों की बारिश पर निर्भरता कम होगी और खेती को मजबूती मिलेगी।


बताया जाता है कि साल 1995 में आई भीषण बाढ़ के दौरान आगरा जोर चेकडैम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही स्थानीय किसान और ग्रामीण लगातार इसके पुनर्निर्माण की मांग करते रहे थे। अब वर्षों के इंतजार के बाद इस योजना को हरी झंडी मिल गई है।


300 फीट लंबा बनेगा आधुनिक छठ घाट


चेकडैम के निर्माण के साथ-साथ आगरा जोर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यह जगह इलाके के प्रमुख छठ घाटों में शामिल है, जहां हर साल छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।


श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यहां करीब 300 फीट लंबा पक्का घाट बनाया जाएगा। इससे छठ पूजा के दौरान लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।


योजना की मंजूरी मिलने के बाद आसपास के गांवों के किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि चेकडैम बनने से खेती को नई ताकत मिलेगी।