ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बड़ी खबर: एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मां और बेटा-बेटी शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों क

बड़ी खबर: एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मां और बेटा-बेटी शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली गांव की है।


मृतकों की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली निवासी गुरुदेव साह की 34 वर्षीय पत्नी चंपा देवी, 8 साल की बेटी और 7 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चंपा देवी का पति कश्मीर में रहकर मजदूरी करता है। दोनों पति-पत्नी की फोन पर बात करने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर चंपा देवी ने अपने बेटा और बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।


जहरीली पदार्थ खाने के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते चंपा देवी और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।