ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

असम में सुबह-सुबह हुए आतंकी हमले में बिहार का जवान शहीद, साथियों के साथ जा रहा था ड्यूटी पर

BANKA : आज सुबह सुबह ही बिहार के लिए शोक की खबर आई है. बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के महुआ गांव निवासी सेना के जवान सोनू कुमार असम में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए. इसकी सूचना मि

असम में सुबह-सुबह हुए आतंकी हमले में बिहार का जवान शहीद, साथियों के साथ जा रहा था ड्यूटी पर
First Bihar
2 मिनट

BANKA : आज सुबह सुबह ही बिहार के लिए शोक की खबर आई है. बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के महुआ गांव निवासी सेना के जवान सोनू कुमार असम में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए. इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. स्वजनों  ने बताया कि सोमवार की सुबह साथियों के साथ सोनू  ड्यूटी पर जा रहे थे. 


इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें सोनू सहित दो जवान शहीद हो गए. सोनू के पिता रिटायर्ड सैनिक त्रिभुवन यादव एवं उनकी शिक्षिका मां सहित अन्य स्वजन भागलपुर में रहते हैं. घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी है.


सोनू की पत्नी कविता देवी बिहार पुलिस में सुपौल जिले में कार्यरत है. सोनू की शादी 2018 में भागलपुर जीरोमाइल में हुई थी. उन्हें ढाई वर्षीय का पुत्र विभांशु कुमार है. सोनू के साथियों ने बताया कि वे काफी मिलनसार थे. कभी कभी छुट्टियों में घर आने पर सभी से मिलते जुलते थे. होनहार लाल के शहीद होने पर महुआ गॉव में मातमी मौहल है.

टैग्स