ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप

बिहार में बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को बनाया निशाना, पार्सल से भरा बैग और मोबाइल लूटकर हुए फरार

BANKA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए आए दिन आपराधिक घटनाएं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राज्य के बांका जिले का है जहां एक डिलीवरी बॉय से छिनतई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है मंगलवार को अज्

बिहार में बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को बनाया निशाना, पार्सल से भरा बैग और मोबाइल लूटकर हुए फरार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BANKA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए आए दिन आपराधिक घटनाएं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राज्य के बांका जिले का है जहां एक डिलीवरी बॉय से छिनतई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 


यह घटना जिले के अमरपुर थानाक्षेत्र के चपरी-कुल्हड़िया मुख्य मार्ग पर सुरिहारी गांव स्थित बगीचा के पास हुई. इस घटना के बारे में पीड़ित डिलीवरी बॉय निरंजन कापरी ने बताया कि वह जिले के इंग्लिश मोड़ चौक के पास डिलीवरी कूरियर कपनी में काम करता है. वह कूरियर का सामान लेकर हॉम डिलीवरी करने बिरमां गांव गया था. फिर वह वापस बलुआ गांव सामान की डिलीवरी करने जा रहा था. इसी बीच पिछे से एक बाइक ने तेज गति से पीछा किया और हथियार के बल पर ओवरटेक करते हुए रास्ता रोक लिया. जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार दो युवक ने बाइक की चाभी निकली और झाड़ी में फेंक दी. और बाइक सवार युवक डिलीवरी बॉय पिटाई करने लगे. और बदमाशों ने उसका कूरियर बैग, मोबाइल और पैसे छिन लिए और फरार हो गए.


वही पीड़ित ने बताया कि उसने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अपराधी उसकी पकड़ में नहीं आए. जिसके बाद युवक ने थाने में लिखित आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई. प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच किया जा रहा है.

टैग्स