ब्रेकिंग
बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦जेएस गंगवार बने BPSSC के नए चेयरमैन, DG विजिलेंस के साथ संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी✦Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦जेएस गंगवार बने BPSSC के नए चेयरमैन, DG विजिलेंस के साथ संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी✦Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?

बांका: शंकरपुर धर्मकांटा से दिनदहाड़े 11 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

BANKA: खबर बांका से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शंकरपुर धर्मकांटा से 11 लाख की लूट हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बम और

बांका: शंकरपुर धर्मकांटा से दिनदहाड़े 11 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शंकरपुर धर्मकांटा से 11 लाख की लूट हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बम और गोली से हमला बोला और 11 लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये।


इस दौरान धर्मकांटा का तीन कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाजे के लिए भागलपुर रेफर किया गया। घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 


 धर्मकांटा कर्मी राजन कुमार ने बताया कि करीब 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग की। कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला तो अपराधियों ने बमबाजी शुरू कर दी। एक अपराधी ने ऑफिस के गेट पर बम पटक दिया, जिससे ऑफिस का दरवाजा खुल गया और अपराधी अंदर प्रवेश कर गए। अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दो बक्शे में रखे 11 लाख कैश लूट लिए। भागते समय अपराधियों ने धर्मकांटा में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।


शंकरपुर स्थित धर्मकांटा के इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस को मामले के जानकारी दे दी गई है। बांका टाउन थानाध्यक्ष शंभू नाथ यादव ने बताया कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।