ब्रेकिंग
सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म

आज से बैंकों में कामकाज का समय बदलेगा, जान लीजिए शेड्यूल

PATNA : बैंकों में कामकाज का समय आज से बदल जायेगा। कोरोना लॉकडाउन के कारण बैंकों का कामकाज 10 बजे से 2 बजे किया गया था। आज से बैंकिंग कार्यकाल पहले की तरह 10 बजे से 4 बजे हो गया है

आज से बैंकों में कामकाज का समय बदलेगा, जान लीजिए शेड्यूल
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बैंकों में कामकाज का समय आज से बदल जायेगा। कोरोना लॉकडाउन के कारण बैंकों का कामकाज 10 बजे से 2 बजे किया गया था। आज से बैंकिंग कार्यकाल पहले की तरह 10 बजे से 4 बजे हो गया है। अब राज्य के बैंकों द्वारा शाम 4 बजे तक उपभोक्ताओं को पहले की तरह सेवा दी जाएगी।


बैंकों के वर्किंग ऑवर को लेकर लेकर बिहार प्रॉविन्शियल बैंक इम्पलॉय एसोसिएशन के महासचिव अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि बैंकों की कार्यावधि को लेकर सोमवार को स्टेट लेवल बैंकिग कमेटी की तरफ से कोई दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हो सका। पहले से जारी पत्र के अनुसार 31 मई तक ग्राहकों के लिए बैंकिंग कार्यावधि 2 बजे दिन तक सीमित की गई थी। एसएलबीसी की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिलने की स्थिति में पहले की तरह ही बैंकिंग कार्य संचालित होगा। 


बिहार राज्य इलाहाबाद स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव उत्पल कांत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लिए तय गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राहक बैंकिंग सेवा प्राप्त करें। तो अगर आपको भी बैंक में किसी काम के लिए जाना है तो बदले हुए शेड्यूल के तहत जा सकते हैं।

टैग्स