ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बालू-गिट्टी का लाइसेंस लेना हुआ आसान, नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालय का चक्कर, ऑनलाइन करें अप्लाई

PATNA : अब बालू-गिट्टी का लाइसेंस के लिए आपको कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अब घर बैठे आप बालू-गिट्टी का लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं और 15 दिन के अंदर आपका लाइसेंस

बालू-गिट्टी का लाइसेंस लेना हुआ आसान, नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालय का चक्कर, ऑनलाइन करें अप्लाई
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब बालू-गिट्टी का लाइसेंस के लिए आपको कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अब घर बैठे आप बालू-गिट्टी का लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं और 15 दिन के अंदर आपका लाइसेंस आपको मिल जाएगा. 

इसकी जानकारी देते हुए खान एवं भूतत्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि आज विभाग ने एक पोर्टल लॉन्च किया है. इसका मेन मकसद था कि लाइसेंस देने में जो परेशानी होती थी उसे खत्म करना और एक टाइम बॉन्ड के अंदर उनका लाइसेंस उन्हें मिल जाना. अब किसी को भी लाइसेंस के लिए ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. एक क्लिक के अंदर कोई भी अप्लाई कर सकता है और 15 दिन के अंदर उनका लाइसेंस उनके हाथ में होगा. 

मंत्री जिवेश मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन लाइसेंस ही निर्गत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमे कई बार इसे लेकर शिकायत मिली थी और जिसके बाद यह किया गया है. इससे सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी आएगी. रिन्यू होने के लिए भी यही प्रक्रिया की जाएगी. बहुत ही कम समय में अपने अधिकारियों की मदद से ई पोर्टल लॉन्च किया गया है इसके लिए सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता