ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बालू के खेल में शामिल एक थानेदार पर भी EOU का शिकंजा, पटना से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए नीतीश सरकार लगातार भ्रष्ट लोक सेवकों के ऊपर कार्रवाई कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने आज एक भ्रष्ट थानेदार के ऊपर शिकंजा

बालू के खेल में शामिल एक थानेदार पर भी EOU का शिकंजा, पटना से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी
Editor
2 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए नीतीश सरकार लगातार भ्रष्ट लोक सेवकों के ऊपर कार्रवाई कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने आज एक भ्रष्ट थानेदार के ऊपर शिकंजा कसा है। बालू के अवैध खनन के साथ-साथ अन्य गैरकानूनी काम में शामिल एक थानेदार के खिलाफ एक्शन लिया गया है। भोजपुर जिले के अजीमाबाद में थानाध्यक्ष रह चुके कृपा शंकर साह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की है। 


अवैध बालू खनन के साथ-साथ अन्य तरह के आरोपों से घिरे अजीमाबाद के तत्कालीन थानाध्यक्ष कृपाशंकर शाह के बेगूसराय और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बेगूसराय में उनके पैतृक आवास पर छापेमारी का काम सुबह से जारी है। उनका पैतृक आवास बेगूसराय पुलिस केंद्र के ठीक सामने है जबकि पटना में रामकृष्णा नगर इलाके के अंदर उनके आवास पर भी छापेमारी का काम जारी है। 


आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कृपा शंकर साह के पास आय से 54 फ़ीसदी से ज्यादा अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पाया गया है, हालांकि छापेमारी के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उनके पास कितनी ज्यादा संपत्ति मिली है।