ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बलान नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: मंगलवार की सुबह वीरपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव स्थित बलान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान वीरपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 5 निवासी मो सक

बलान नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: मंगलवार की सुबह वीरपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव स्थित बलान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान वीरपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 5 निवासी मो सकुर के 35 वर्षीय पुत्र मो कौशर के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कौशर बलान नदी घाट पर शौच के लिए गया था । इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख स्थानीय युवाओं ने नाव से उसे बचाने की कोशिश की ।


 स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में जब तक उसे बाहर निकाला गया तब  तक उसकी मौत हो चुकी थी । नदी में युवक की डूबने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई । सैकड़ों लोग शव को देखने घटना स्थल पर जुट गए । इधर  स्थानीय लोगों ने वीरपुर पुलिस को घटना की सूचना दी । सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पल्लव ,एएसआई विनोद प्रसाद शव को कब्जे लेकर  पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां राशिदा खातुन सहित स्वजनों का रो रो कर हाल बेहाल था । मृतक की मां ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कौशर यह कहकर घर से निकला था कि काम करने जा रहे हैं। लेकिन करीब 3 घंटे बाद उसकी मौत की खबर मिली।  


मृतक युवक चार भाईयों में सबसे बड़ा था । उसके 4 पुत्र और 3 पुत्रियां हैं । सबसे छोटे पुत्र का जन्म पंद्रह दिन पूर्व ही हुआ़ था। घटना की सूचना पर पहुंची  सीओ ललिता कुमारी ने बताया कि कागजी प्रकिया के बाद जल्द ही मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी । वहीं घटना की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख मीना देवी ,वीरपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी कुमार, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह,पूर्व ज़िला पार्षद सदस्य सुल्ताना बेगम ,वीरपुर पश्चिमी पंचायत के सरपंच दयानंद झा , गेंहरपुर  पंचायत के पूर्व मुखिया  सुखराम महतो, उप मुखिया अजीत महतो, वार्ड प्रतिनिधि अब्दुल कादिर ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासन से मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग की ।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें