ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

Bakhtiyarpur Mokama Four Lane: पटना से मोकामा अब 1 घंटे में, बख्तियारपुर से ग्रीनफील्ड फोरलेन पर आवागमन शुरू

Expressway In Bihar: पटना से बख्तियारपुर होते हुए मोकामा तक अब फोरलेन की सुविधा हो गई है। बख्तियारपुर से मोकामा के बीच ग्रीनफील्ड हाइवे पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। इससे पटना से मोकामा की दूरी 1 घंटे में तय की जा सकेगी।

Bakhtiyarpur Mokama Four Lane
बख्तियारपुर से ग्रीनफील्ड फोरलेन पर आवागमन शुरू
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Expressway In Bihar: बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज है। पटना से मोकामा के बीच सफर अब बेहद आसान और तेज हो गया है। बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे को शुक्रवार से यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे पटना से मोकामा का सफर, जो पहले ढाई से तीन घंटे का था, अब मात्र 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।


इस हाईवे के खुलने से बख्तियारपुर से मोकामा के बीच यात्रा का समय दो घंटे से घटकर सिर्फ 30 मिनट रह गया है। हालांकि, बख्तियारपुर के पास रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का एक हिस्सा अभी अधूरा है, जिसके चलते लगभग 1 किलोमीटर सड़क पर टू-लेन आवागमन किया जा रहा है। इस हाईवे का सीधा लाभ न सिर्फ पटना और मोकामा के यात्रियों को मिलेगा, बल्कि लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, शेखपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जिलों के लोगों के लिए भी यात्रा आसान होगी।


इसके अलावा, असम के गुवाहाटी और पड़ोसी देश भूटान तक जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह हाईवे बेहद फायदेमंद रहेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मोकामा से पटना की ओर जाने वालों को बख्तियारपुर के पास अस्थायी डायवर्जन का इस्तेमाल करना होगा। आरओबी का कार्य मई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह मार्ग पूरी तरह सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता