ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बाजार में आंटी जी कहने पर भड़की महिला, सबके सामने बाल पकड़कर खूब मारी, देखिये वीडियो

LUCKNOW : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सरेआम बाजार में बाल पकड़कर पिटाई करती ह

बाजार में आंटी जी कहने पर भड़की महिला, सबके सामने बाल पकड़कर खूब मारी, देखिये वीडियो
First Bihar
2 मिनट

LUCKNOW :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सरेआम बाजार में बाल पकड़कर पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो तेजी से फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप्प पर शेयर हो रहा है. 


मामला यूपी के एटा का है. जहां करवा चौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने लड़की को पकड़कर पीट दिया. बताया जा रहा है कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था, इसके बाद वह भड़क गई और खरीददारी छाेड़कर लड़की को बीच बाजार में ही बाल पकड़ कर पीटने लगी. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.


इन दिनों करवा चौथ की खरीददरी को लेकर बाजार में काफी गहमागहमी का माहौल है. बाबूगंज बाजार में  पिछले दिनों कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं कि जिला पुलिस कप्तान ने वहां महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी. वायरल वीडियो में भी एक महिला पुलिसकर्मी दिखाई दे रही है, जो बीच बचाव कर झगड़ा को सुलझाने की कोशिश कर रही है.



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के सोमवार की देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी. तभी एक लड़की ने एक महिला काे आंटी जी कह दिया, इतना सुनते ही वह भड़क गई और खरीददारी छोड़कर वह मारपीट पर उतारू हो गई. लड़की को बाल पकड़ पकड़ की पिटाई कर दी.