ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नदी में डूबकर दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: सीतामढ़ी के बैरगनिया में लाल बकेया नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा हुआ है। बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को दो नाबालिग बच्चों की लाल बकेया नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी वार्ड संख्या-5 निवासी प्रमोद मंडल के 12 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार तथा अशोक सिंह के 15 वर्षीय पुत्र रवि किशन लाल बकेया नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ नदी किनारे जुट गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण बच्चे नदी में स्नान करने गए थे, लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।


घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। दो मासूम बच्चों की असमय मौत से अशोगी वार्ड सहित पूरे बैरगनिया क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता