ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक ने मनाया 65 वां स्थापना दिवस, किसानों का रखती है ध्यान

PATNA : बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा राजधानी पटना में 65 वा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार स्टेट हाउसिंग को. फेडरे

बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक ने मनाया 65 वां स्थापना दिवस, किसानों का रखती है ध्यान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा राजधानी पटना में 65 वा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  बिहार स्टेट हाउसिंग को. फेडरेशन पटना -सह -अध्यक्ष, राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ और विधान पार्षद अनिल कुमार सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान बैंक के कई निदेशकगण भी उपस्थित रहे।


वहीं इस स्थापना दिवस समारोह में बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि, यह बैंक मुख्य रूप से बिहार झारखंड के सभी किसान भाइयों को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न उठाना पड़े इसका विशेष ध्यान इस बैंक के लोगों द्वारा रखा जाता है। इस दौरान बैंक के निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा बिहार झारखंड के सभी किसान परिवार को अपनी शुभकामना भेंट की गई।


गौरतलब हो कि, इस बैंक की स्थापना सन 1957 में की गई थी। बैंक किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए काम करने को बनाया गया था। या बैंक किसानों को आसान किस्तों पर पैसा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था। इसके साथ ही साथ किसान परिवारों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न उठाना पड़े इस को ध्यान में रखकर इस बैंक की स्थापना की गई थी।