ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 25 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के रिहायशी इलाके मोहनपुर रोड स्थित एक बहुमंजिले इमारत में भीषण आग लग गई. इसमें ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में करीब 25 लाख का सामान पूरी तरह

बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 25 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के रिहायशी इलाके मोहनपुर रोड स्थित एक बहुमंजिले इमारत में भीषण आग लग गई. इसमें ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में करीब 25 लाख का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. सम्भावना जताई जा रही है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी है.


बताया जा रहा है कि जिस बहुमंजिले इमारत में आग लगी है उसमें हॉस्पिटल, पैथोलॉजी समेत 50 से ज्यादा दुकानें और प्रतिष्ठान हैं. भीषण ठंड और कोहरे के बीच जब इमारत के मालिक को निचले तल्ले से उठ रहे धुंए की घुटन महसूस हुई तब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो नीचे की एक दुकान धू-धूकर जल रही थी और तेज आवाज के साथ आग की लपटें निकल रही थी. 


उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड और मुफ्फसिल थाना को दी जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पहले बिजली के सप्लाई को कटवाया गया फिर आग को आसपास के दुकानों में फैलने से रोकने में कामयाबी मिली लेकिन जिस हार्डवेयर दुकान में आग लगी थी, उसके शटर को खोला गया तो उसमें रखे करीब 25 लाख से ज्यादा के सभी सामान जलकर खाक हो चुके थे. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता