ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बगहा में 3 साल के मासूम के साथ महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

BAGAHA: समस्तीपुर की हृदयविदायक घटना के बाद बगहा में एक महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े के साथ खुद को घर में बंद कर लिया और किरोसिन छिड़कर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़

बगहा में 3 साल के मासूम के साथ महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: समस्तीपुर की हृदयविदायक घटना के बाद बगहा में एक महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े के साथ खुद को घर में बंद कर लिया और किरोसिन छिड़कर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। 


तीन साल के बेटे लक्की के साथ 27 साल की महिला सरिता देवी ने घर में आग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के खेखारिया टोला गांव की है। जहां इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतका खेसरिया टोला निवासी कृष्णमोहन साह की पत्नी सरिता देवी ने सोमवार की देर शाम आत्महत्या कर ली। घर के पहले तल्ले के एक कमरे में जलावन की लकड़ी रखा हुआ था उसी रूम में वह तीन साल के मासूम को लेकर बंद हो गयी। और किरोसिन जलावन पर छिड़कर आग लगा लिया और फिर बच्चे के साथ उसमें कूद पड़ी।


 घटना के वक्त घर में ना तो मृतका का देवर रवि साह मौजूद था और ना ही उसकी सास उर्मिला देवी ही घर पर थी। सभी गांव में किसी काम से गए हुए थे। बताया जाता है कि महिला का पति कृष्णमोहन साह रोजी रोटी के लिए विदेश कमाने गया हुआ हैं। ऐसे में घर में अकेला पाकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भैरोगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। अगलगी की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


भैरोगंज थानाध्यक्ष राम उदय राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मृतका के पिता जो कि रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा गांव में रहते हैं। मृतका के पिता भरत साह को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वे आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंच गये। बेटी और नाती की मौत से भरत साह टूट गया है। रो-रोकर परिवार के लोगों का बुरा हाल है। 


मृतका के पिता भरत साह ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि और दहेज के लिए बराबर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। मृतका के मायके वाले पूरे मामले की जांच करने और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता