ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बगहा: बारिश के बाद गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर, कटाव से किसान परेशान, तरबूज की खेती को भारी नुकसान

BAGAHA: यास चक्रवात तूफान के कारण हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। गंडक नदी के साथ ही मसान एवं अन्य पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण

बगहा: बारिश के बाद गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर, कटाव से किसान परेशान, तरबूज की खेती को भारी नुकसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: यास चक्रवात तूफान के कारण हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। गंडक नदी के साथ ही मसान एवं अन्य पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी की जा रही है। 

विशेष तौर पर गंडक नदी के निचले इलाकों में खेती करने वाले किसान खासे परेशान हैं। कटाव से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा नुकसान नदी के आसपास तरबूज का खेती कर रहे किसानों का हुआ है। किसानों के खेत में ही फसल बर्बाद हो गया है। वही कटाव से कई फसले पानी में बह रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।   


लगातार बारिश के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर नदी का डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 31 हज़ार तक पहुंच गया था । हालांकि फिलहाल बाढ़ की कोई सम्भावना नहीं है फिर भी अगर लगातार बारिश हुआ तो हालात बदल सकते हैं। जिला प्रशासन की अपील के बाद नदी के पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी की जा रही है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता