ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दायर परिवाद पर 1 अगस्त को होगी सुनवाई, खुद को बताया था 'हनुमान' का अवतार

MUZAFFARPUR: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दाखिल परिवाद पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता की ओर से किसी तरह की अर्जी दाखिल नहीं की गयी।

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दायर परिवाद पर 1 अगस्त को होगी सुनवाई, खुद को बताया था 'हनुमान' का अवतार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दाखिल परिवाद पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता की ओर से किसी तरह की अर्जी दाखिल नहीं की गयी। जिसके बाद कोर्ट ने परिवाद की सुनवाई के लिए एक अगस्त की तिथि निर्धारित की। अब इस मामले पर सुनवाई करीब एक महीने बाद होगी।


गौरतलब है कि 24 अप्रैल को राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने खुद को भगवान हनुमान का अवतार बताया था। जिससे हिंदूओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर करने वाले इसे हिन्दूओं का घोर अपमान बता रहे हैं। 


धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ परिवाद दायर मुजफ्फरपुर के एक वकील ने किया था। अधिवक्ता सूरज कुमार ने एक मई को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने कहा था कि यदि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो कोर्ट इस परिवाद पर सुनवाई करेगी। अब इस मामले पर 1 अगस्त को सुनवाई होगी।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता