ब्रेकिंग
नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

बगहा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, घर से दवा लेने निकली थी

बिहार के बगहा में दर्दनाक हादसा हुआ। औसनी हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGHA:  बगहा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटखाली थाना क्षेत्र के औसनी हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दवा लाने के लिए वो घर से निकली थी। तभी यह हादसा हो गया। 


मृतका की पहचान औसनी गांव निवासी शोभा देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शोभा देवी दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक एक अज्ञात ट्रेन वहां से गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटखाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शोभा देवी घर की जरूरी दवा लेने बाजार गई थीं, लेकिन यह हादसा उनके परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता