ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

हल्दी बड़े भाई के नाम की, दूल्हा बना छोटा भाई, शादी से ठीक पहले खुला राज और हो गया खेल

Bihar News: बिहार के बगहा में शादी से ठीक पहले बड़ा हंगामा हो गया, जब दूल्हे की कथित पत्नी सामने आ गई। मामले के खुलासे के बाद पंचायत में फैसला लेकर बड़े भाई की जगह छोटे भाई की शादी कराई गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की कथित पहली पत्नी सामने आ गई। जिस घर में शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां कुछ ही घंटों में पंचायत, बहस और समझौते का दौर शुरू हो गया। मामला ठकरहा थाना क्षेत्र के नवका टोला बेलवारीपट्टी गांव का बताया जा रहा है। 


नवका टोला बेलवारीपट्टी गांव निवासी ललन चौधरी ने अपने बड़े बेटे की शादी गोपालगंज की एक युवती से तय हुई थी। घर में हल्दी की रस्म चल रही थी, रिश्तेदार और मेहमान शादी की तैयारियों में जुटे थे और अगले दिन बारात निकलनी थी लेकिन इसी बीच दुल्हन पक्ष के मोबाइल पर एक ऐसा व्हाट्सऐप मैसेज पहुंचा, जिसने पूरे माहौल को बदल दिया। मैसेज भेजने वाली महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताया। उसने युवक के साथ अपनी तस्वीरें, साथ रहने की बातें और शादी से जुड़े कथित सबूत भी भेजे।


महिला ने दावा किया कि वह करीब नौ साल से युवक के साथ रह रही थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। जैसे ही यह जानकारी दुल्हन पक्ष तक पहुंची, शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग तुरंत गांव पहुंचे और फिर शुरू हुआ सवाल-जवाब, आरोप-प्रत्यारोप और पंचायत का दौर। शादी टूटने की नौबत आ गई। गांव के लोग, रिश्तेदार और दोनों परिवार घंटों तक मामले को सुलझाने में जुटे रहे।


बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी पहले से थी, लेकिन लड़की पक्ष को इसकी भनक तक नहीं थी। वहीं खुद को पत्नी बताने वाली महिला ने इंसाफ की मांग करते हुए थाने में आवेदन देने की बात भी कही। घंटों चली पंचायत के बाद आखिरकार ऐसा फैसला लिया गया, जिसने सभी को चौंका दिया। बड़े भाई की जगह छोटे भाई से लड़की की शादी कराने का प्रस्ताव रखा गया। शुरुआत में लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में सामाजिक दबाव और बेटी के भविष्य को देखते हुए सहमति बन गई।


इसके बाद रातोंरात पूरा शादी का समीकरण बदल गया। जिस युवक के नाम की हल्दी चढ़ चुकी थी, उसकी जगह छोटे भाई को दूल्हा बना दिया गया। फिर उसी मंडप में छोटे भाई ने सेहरा बांधा और बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। गांव में अब यही शादी चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है। लोग इसे फिल्मी कहानी से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं पुलिस कथित पहली पत्नी के दावों और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता