ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल

Bihar News: बिहार के बगहा में तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा में रामनगर थाना क्षेत्र के तौलहा और दिउलिया गांव के बीच सुबह-सुबह एक निजी स्कूल का वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला शिक्षिका समेत करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, तौलहा गांव स्थित निजी स्कूल का वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था इसी दौरान तौलाहा-दिउलिया मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।


हादसे में वाहन में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जबकि एक महिला शिक्षिका को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। रामनगर सीएचसी में मौजूद डॉक्टर राजेश कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में चिंता और अफरातफरी का माहौल बना रहा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता