ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में फंसे ट्रैक्टर सवार 30 लोग; ग्रामीणों ने दिखाया साहस

Bihar News: बगहा के दोन इलाके में हरहा नदी पार करते समय 30 लोगों से भरा ट्रैक्टर तेज बहाव में फंस गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा टल गया, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठे सवाल।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा के दोन इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरहा नदी के तेज उफान के बीच 30 लोगों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक बीच धारा में फंस गया। गोबरहिया गांव के लगभग 30 ग्रामीण एक ट्रैक्टर पर सवार होकर हरनाटांड़ बाजार जा रहे थे। इस दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर बीच में अटक गया।


कुछ समय के लिए स्थिति बेहद भयावह हो गई। तेज बहाव और असंतुलित ट्रैक्टर के बीच बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल अफरातफरी वाला हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग डरे-सहमे थे, लेकिन जल्द ही ग्रामीणों ने साहस दिखाया और एक-दूसरे का सहारा लेकर किसी तरह नदी से बाहर निकलने में कामयाब हुए। 


सौभाग्य से सभी लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि हरहा नदी में पानी का अचानक बढ़ना आम बात है, जिससे अक्सर ऐसी खतरनाक स्थिति बन जाती है। बाजार और अन्य आवश्यक कामों के लिए लोगों को रोजाना इस नदी को पार करना पड़ता है।


स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं, जिससे हर साल इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के लिए सुरक्षित और स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता