ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बगहा में नक्सलियों का हमला, जमकर की तोड़फोड़, पीड़ित परिवार ने नहीं की पुलिस में शिकायत

WEST CHAMPARAN : बगहा के चंपापुर गोनौली पंचायत के धंगड़हिया गांव में नक्सलियों ने हमला बोल दिया. नक्सलियों ने गांव के हरिनाथ यादव के यहां हमला बोल दिया, इस दौरान दरवाजे पर पहुंचे न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : बगहा के चंपापुर गोनौली पंचायत के धंगड़हिया गांव में नक्सलियों ने हमला बोल दिया. नक्सलियों ने गांव के हरिनाथ यादव के यहां हमला बोल दिया, इस दौरान दरवाजे पर पहुंचे नक्सली उनके पुत्र मंतोष व मुन्ना यादव को खोज रहे थे.

जब दोनों घर पर नहीं मिले तो दरवाजे पर खड़ी बोलेरो व ट्रैक्टर को नक्सलियों ने निशाना बनाया और अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए. इस दौरान नक्सलियों ने लाल सलाम के नारे भी लगाए.

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व हरिनाथ यादव के दोनों पुत्रों से नक्सली संगठन से जुड़े कुछ युवकों से तूतू-मैंमैं हुई थी. इस दौरान अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान धर्मेंद्र कुमार झा व एसडीपीओ संजीव कुमार धंगड़हिया पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की. पीड़ित परिवार ने कोई आवेदन पुलिस को नहीं दिया तो वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष जे पी सिंह ने अपने आवेदन पर 10-12 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता