ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

LIC ऑफिस में अचानक चली गोली, पैसा जमा कराने आए व्यक्ति को लगी; मची अफरा-तफरी

Bihar News: बेतिया जिले के बगहा स्थित एलआईसी कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सुरक्षा गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई। इस हादसे में पैसा जमा कराने आए एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पूरे कार्यालय में दहशत का माहौल...

LIC ऑफिस में अचानक चली गोली, पैसा जमा कराने आए व्यक्ति को लगी; मची अफरा-तफरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के बगहा स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यालय में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई। इस हादसे में पैसा जमा कराने आए एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


घायल व्यक्ति की पहचान पिपरिया निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली उनके पेट और हाथ में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें पहले अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।


घायल के रिश्तेदार और एलआईसी एजेंट राणा प्रताप चौधरी ने बताया कि वे उपेंद्र चौधरी के साथ एलआईसी कार्यालय में पैसा जमा कराने पहुंचे थे। उन्होंने उपेंद्र को काउंटर पर भेज दिया और खुद किसी दूसरे काम में लग गए।


इसी दौरान काउंटर के पास खड़े सुरक्षा गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उपेंद्र चौधरी के दाहिने पेट और बाएं हाथ में जा लगी। गोली लगते ही उपेंद्र जमीन पर गिर पड़े और कार्यालय में चीख-पुकार मच गई।


घटना के तुरंत बाद कार्यालय में मौजूद लोग घबरा गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।


अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. शिवांगी गुप्ता ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली लगने के कारण काफी खून बह चुका था, इसलिए उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।


घटना के बाद एलआईसी कार्यालय में कुछ देर तक कामकाज प्रभावित रहा। वहीं लोगों के बीच यह चर्चा होती रही कि आखिर सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली कैसे चल गई।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली गलती से चली या फिर सुरक्षा नियमों में किसी तरह की लापरवाही बरती गई थी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता