ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बगहा में खाद लेने पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज, कई लोग घायल

बगहा में खाद वितरण के दौरान भारी हंगामा, लाइन में खड़े किसानों को जब खाद नहीं मिला तो भड़के। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कई किसान घायल। किसानों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।

Bihar
खाद के लिए हंगामा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BAGAHA: बिहार में किसान खाद के लिए परेशान है। बगहा में किसान भवन (बिस्कोमान) परिसर में सोमवार को खाद वितरण के दौरान भारी हंगामा हो गया। किसानों की लंबी कतारें लगी थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद जब उन्हें खाद नहीं मिला, तो नाराज किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया।


स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वहां धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों का आरोप है कि कृषि पदाधिकारी के इशारे पर उन पर डंडे बरसाए गए। लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद नाराज किसानों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि अगर खाद वितरण पारदर्शी तरीके से नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता