ब्रेकिंग
पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...

बड़ी राहत : एलपीजी सिलेंडर आज 171.50 रुपये हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

DESK : देशभर में कमर्शियल एलपीजी के दाम में कटौती कर दी गई है। देश में यह कटौती 171.50 रुपये की है। कमर्शियल एलपीजी की नई दरें आज यानी 1 मई से लागू हो गई हैं। इसको लेकर

बड़ी राहत :  एलपीजी सिलेंडर आज 171.50 रुपये हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देशभर में कमर्शियल एलपीजी के दाम में कटौती कर दी गई है। देश में यह कटौती 171.50 रुपये की है। कमर्शियल एलपीजी की नई दरें आज यानी 1 मई से लागू हो गई हैं। इसको लेकर  तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दामों की सूची जारी कर दी गई है। पटना, रांची, कानपुर, और चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये सस्ता हो चुका है।



दरअसल,अब राजधानी में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2028 रुपये की जगह 1856.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसे 2132 की जगह 1960.50 रुपये और मुंबई में 1980 की जगह 1808.50 रुपये में खरीदा जा सकेगा। चेन्नई में अब कमर्शियल एलपीजी 2021.50 रुपये में मिलेगा जबकि इससे पहले यह 2192.50 रुपये का था। दूसरी ओर 14.2 किलो रसोई गैस वाले सिलेंडर के दाम पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। 


मालूम हो कि, हर महीने की एक तारीख को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां गैस का दाम रीवाइज करती हैं। एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 92 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए थे। जिसके बाद अब यानी 1 मई यानी मजदूर दिवस के दिन कमर्शियल एलपीजी के दाम में कटौती की गई है। 


इधर, बात करें अगर घरेलू गैस की तो दिल्ली में 1103 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये, मुंबई 1112.5 रुपये, चेन्नई में घरेलू गैस की कीमत 1118.5 रुपये, पटना में ये दाम 1201 रुपये है। इससे पहले  घरेलू गैस के दाम 50 रुपये सस्ते हुए थे। वहीं कॉमर्शियल गैस के दाम में 350 रुपये महंगा हुआ था।