ब्रेकिंग
बिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयास

Patna News: पटना में बनेगा शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी का कॉरिडोर, सरकार ने दी मंजूरी

Patna News: बिहार सरकार की ओर से पटना में शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को साझा की।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार सरकार की ओर से पटना में शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है, सम्राट ने कहा कि पटनदेवी का इतिहास पटना से जुड़ा हुआ है,आज भी बहुत से जगहों पर इसके महत्त्व की चर्चा होती है। ऐसे में इन जगहों को बेहतर करना और इन जगहों पर पर्यटन के लिए सुगम बनाना है। 


दरअसल, समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें उत्साहवर्धन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार गठन के बाद प्रथम कैबिनेट बैठक में सुशासन की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस दीदी का गठन किया गया है। यह पहल लड़कियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विधानसभा में विधायक रत्नेश कुमार को सचेतक नियुक्त करने की बात भी कही।


वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बंद पड़ी नौ चीनी मिलों को पुनः चालू किया जाएगा और 25 नई चीनी मिलें खोली जाएंगी। इसके अलावा गुलजारबाग का नाम बदलने की योजना है। राज्य में 11 विकसित नगरों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें सोनपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं और भविष्य की नीतियों को लेकर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि पटना में पटनदेवी कॉरिडोर के निर्माण, रोजगार सृजन और छात्राओं की सुरक्षा जैसी पहलों से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। समारोह ने भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके योगदान को भी प्रमुखता से उजागर किया।