ब्रेकिंग
नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम

बड़ी खबर : गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली जाने के लिए खड़ी थी ट्रेन

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां दिल्ली के आनंद विहार जंक्शन के लिए रवाना होने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अचानक आग लग गई। यह

बड़ी खबर : गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली जाने के लिए खड़ी थी ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर  सामने आ रही है। जहां दिल्ली के आनंद विहार जंक्शन के लिए रवाना होने वाली  गरीब रथ एक्सप्रेस अचानक आग लग गई। यह आग उस समय लगी जब ट्रेन मुजफ्फरपुर  जंक्शन पर खड़ी थी। आग ट्रेन की G-15 बोगी में लगी। इस ट्रेन को शाम 3 बजे आनंद विहार जंक्शन के लिए रवाना होना था।


जानकारी के अनुसार, ट्रेन में पहले कप्लिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसे तुरंत ही काटकर हटा दिया गया। लेकिन तबतक आग का धुआं बोगी के अंदर घुस गया था। हालांकि उस दौरान बोगी में ज्यादा लोग नहीं थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया।


बताया जा रहा है कि, ट्रेन संख्या 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर प्लेस किया गया था। करीब पौने दो बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो गई। उसमें जाने वाले यात्री भी प्लेटफार्म पर आने लगे। बोगी के गेट को खोलने की तैयारी थी। इसी बीच G-15 बोगी से धुआं निकलने लगा।


धुआं तेज होते ही प्लेटफार्म पर खड़े वेंडर को दिखाई दिया। उसने तुरंत रेल कर्मियों को सूचना दिया। तबतक आग तेज हो चुकी थी। आग की लपटें ऊपर की ओर उठ रही थी। आग लगने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी समेत अन्य रेल कर्मी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस दौरान यात्री दहशत में आ गए। 


इधर, ट्रेन में आग लगने के बाद बकि, बोगी को काटकर हटाया गया। मामले में रेल कर्मी ने बताया कि एसी बोगी के कप्लर में शॉर्ट सर्किट से आग लगा था। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। बोगी को काटकर हटाया गया है। ट्रेन सवा 3 बजे रवाना होगी।