ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

BIHAR NEWS : बधार में करंट दौड़ रहे तार के संपर्क में आने से बुजुर्ग की मौत

AURNGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के तमोली गांव में बिजली करेंट लगने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। मृत

BIHAR NEWS : बधार में  करंट दौड़ रहे तार के संपर्क में आने से बुजुर्ग की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURNGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के तमोली गांव में बिजली करेंट लगने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी विनोद राम के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार की सुबह की है। यहां बुजुर्ग बधार में अचेत होकर पड़े हुए थे। आनन-फानन में बुजुर्ग को लेकर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है। 


जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा रहे परिजनों ने बताया कि विनोद राम सोमवार की सुबह अपने घर से बधार तरफ शौच करने गए हुए थे। बधार में पहले से ही तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसे यह देख नही सके। अचानक टूटकर गिरे हुए तार की चपेट में आने से अचेत हो गए और क्षण भर में ही उनकी मौत हो गयी। जब स्थानीय लोगों की नजर विनोद राम पर अचेत अवस्था मे पड़ी तो शोरगुल मचाया। 


शोरगुल की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। हालांकि परिजनों को विश्वास नही हुआ तो परिजन विनोद राम को जिंदा समझकर जम्होर थाना ले गए। इसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल भिजवाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। 


इधर, जम्होर थाना के पुलिस अपर निरीक्षक नीतू कुमारी ने बताया कि तमोली गांव में बिजली करेंट से एक वृद्ध की मौत हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में शोक का गांव में मातम का माहौल है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें