ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

बड़ा रेल हादसा टला: रेलवे के ओवर हेड तार में अचानक लगी आग, द बर्निंग ट्रेन होने से बची एक्सप्रेस गाड़ी, इस रूट पर कई घंटों से परिचालन बाधित

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां रेलवे के ओवर हेड तार में अचानक भयंकर आग लग गई। इस दौरान पूरी-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करत

बड़ा रेल हादसा टला: रेलवे के ओवर हेड तार में अचानक लगी आग, द बर्निंग ट्रेन होने से बची एक्सप्रेस गाड़ी, इस रूट पर कई घंटों से परिचालन बाधित
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां रेलवे के ओवर हेड तार में अचानक भयंकर आग लग गई। इस दौरान पूरी-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते खंभे के रॉड को तोड़ते हुए आगे जाकर खड़ी हो गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत की बात रही कि आग ट्रेन तक नहीं पहुंची और आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना सिमुलतला और घोरपड़ान रेलवे स्टेशन के कोटरवा जंगल के पास घटी है।


दरअसल, शुक्रवार की सुबह हावड़ा-दिल्ली रूट पर बड़ा हादसा होने से टल गया और एक एक्सप्रेस गाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। इस दौरान रेल लाइन के ओवरहेड तार में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद  ट्रेन में सफर कर रहे हैं यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर खड़ी है तो वहीं हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस घोरपाड़न स्टेशन के पास खड़ी है।


हादसे के दौरान पुरी-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन इसी रास्ते से होकर गुजर गई। ड्राइवर ने ओवरहेड तार में जोर की आवाज और आग की लपेट देखी लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी  कि ट्रेन रोक पाना संभव नहीं था। ड्राइवर चाह कर भी ट्रेन को नहीं रोक सका और ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते हुए खंभे के रॉड को तोड़कर आगे जाकर खड़ी हो गई। ट्रेन के ड्राइवर आर बेसरा ने सिमुलतला के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर महेश कुमार को घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल अधिकारी जांच में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, ओवरहेड तार में आग लगने के बाद हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के जसीडीह-किउल रेलखंड पर अप मेन लाइन में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। पिछले 5 घंटे से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। परिचालन को सामान्य कराने के लिए रेलकर्मी लगातार जुटे हुए है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता