ब्रेकिंग
खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जखेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्ज

बच्चों से पंखा झलवाते शिक्षक का वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां शिक्षक का छात्रों से पंखा झलवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो राजगीर प्रखंड के गोवडीहा गांव के प्र

बच्चों से पंखा झलवाते शिक्षक का वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई
Desk
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां शिक्षक का छात्रों से पंखा झलवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो राजगीर प्रखंड के गोवडीहा गांव के प्राथमिक स्कूल है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दो शिक्षक कुर्सी पर बैठे हैं। और कुछ बच्चे उनके सामने खड़े खड़े होकर हाथ में पंखा लेकर उन्हें हवा कर रहा है। 


दरअसल, वीडियो बनाने वाला एचएम से पूछता है कि स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं या पंखा हिलाने। लेकिन एचएम कोई जवाब नहीं देता है। वीडियो बनाने वाला यह भी कहता है कि उसे सूचना मिली है कि बच्चों से पैर भी दबाया जाता है।


इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है। जिसके बाद उन्होंने वहां के प्रिंसिपल और शिक्षक से इस बारे में जानकारी ली। जिसमें उन्हें बताया गया कि वह बच्चों को होमवर्क दे रहे थे। तभी कुछ छात्र पंखा झलवाते दिखे। जिसका एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल, इस संबंध में बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले की पुस्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स