ब्रेकिंग
Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा

बच्चों से भरी बस खेत में पलटी, घायलों को भेजा गया अस्पताल, बस में सवार थे 50 बच्चे

SARAN: छपरा से संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। सिर और पैर में चोट लगने से कुछ बच्चे घायल हो गये। इस दौरान मौके

बच्चों से भरी बस खेत में पलटी, घायलों को भेजा गया अस्पताल, बस में सवार थे 50 बच्चे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा से संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। सिर और पैर में चोट लगने से कुछ बच्चे घायल हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। 


आनन-फानन में सभी बच्चों को प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां सभी की हालत सामान्य बतायी जा रही है। घटना इसुआपुर थाना इलाके के डेटरा पुरसौली गांव की है। बताया जाता है कि डटरा पुरसौली गांव की ओर से संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल की बस जा रही थी। सड़क खराब रहने की वजह से बस अनियंत्रित होकर बगल के खेत में पलट गयी। बस के पलटते ही अफरा-तफरी मच गयी। 


बस में सवार बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे किसान बस की ओर दौड़े। बस का शीशा तोड़कर बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया फिर घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक द्वारा अन्य बच्चों को स्कूल लाया गया। 


टैग्स